सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ) सरधना ब्लॉक के ग्राम झिटकरी में हिन्दू युवा वाहिनी की एक बैठक हुई। जिसमे ग्रामीणों को हिन्दू युवा वाहिनी संगठन के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व की संतुति व  जिला अध्यक्ष मंजीत चौधरी  के निर्देश अनुसार संगठन की विस्तार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए। झिटकरी गांव निवासी  राहुल गोश्वामी को सरधना ब्लॉक का महामंत्री का दायित्व दिया गया। बैठक में जिला संगठन महामंत्री अर्चित जिन्दल,जिला उपाध्यक्ष निशांत राणा, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गर्ग,जिला मीडिया प्रभारी मोहित सिंघल हिन्दू, सरधना नगर उपाध्यक्ष सोनू सैनी, खतौली ब्लॉक प्रभारी राजू उपाध्याय, सरधना नगर प्रभारी मोहित त्यागी, जानी ब्लॉक उपाध्यक्ष दीपक ठाकर,सरधना नगर संगठन महामंत्री मनोज ठाकुर, अतुल गोयल, आदि  मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts