सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ) नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी  नवनियुक्त थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा से मिले। उन्हें नगर की समस्याओं से अवगत कराया । व्यापारियों ने थाना प्रभारी का बुके भेंट कर स्वागत भी किया।राष्ट्रीय व्यापार मंडल के विधानसभा अध्यक्ष  मंगू प्रधान और नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी ने आज फिर बीड़ा उठाया और उनके नेतृत्व में कई दर्जन व्यापारी थाना परिसर पहुंचे जहां नवनियुक्त थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा का माल्यार्पण तथा बुके देकर स्वागत किया गया एवं विधानसभा अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष द्वारा नगर की समस्याओं से अवगत कराया गया। विधानसभा पर्यवेक्षक दीपक शर्मा ने विस्तार से लंबित समस्याएं तथा नगर की मूलभूत आवश्यकताओं के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की आवश्यक व्यवस्था के  विषय में विचार रखें। नवागत थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने व्यापारी नेताओं एवं व्यापारी प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया की नगर की सभी समस्याओं पर उनकी दृष्टि है तथा मानवीयता एवं त्वरित न्याय का दृष्टिकोण सर्वप्रथम रखते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य किया जाएगा ।उन्होंने भारतीय संस्कृति से अनेक उदाहरण लेते हुए कानून व्यवस्था के पालन का आह्वान किया तथा अनेक विषयों पर बेबाकी से अपने विचार व्यापारियों के समक्ष रखें। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि नगर व छेत्र  समस्याओं के लिए हर समय तत्पर रहेंगे ।विधानसभा महामंत्री सुखबीर सिंह पनेसर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल त्यागी ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल की और से सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा अध्यक्ष मंगू प्रधान नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी संरक्षक दीपक शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल त्यागी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सोम, मंत्री विनोद कश्यप  कानूनी सलाहकार एडवोकेट वीरेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष हकीम रईस क़ुरैशी, मंत्री समीर काजी तहसील रोड बाजार अध्यक्ष संत राम सैनी, विक्की सैनी, उमेश त्यागी, राजू त्यागी, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts