पोषण पंचायत में महिलाओ को दी योजनाओ की जानकारी, पौष्टिक भोजन बनाने वाली महिलाओ को दिये गये आकर्षक उपहार
 उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने आंगनबाडी कार्यकत्रियो को दिलायी घर में खाना बनाने, साफ-सफाई रखने व उपहार में फल देने की शपथ

व्यंजन प्रदर्शनी में शहर की पूनम प्रथम, ग्राम मवी मीरा की सविता द्वितीय व ग्राम सलावा की पुष्पा रही तृतीय स्थान पर

  मेरठ ।जनपद मेरठ के विकास खण्ड दौराला के ग्राम पबरसा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पबरसा के प्रांगण में आज  उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश सुषमा सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अन्तर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण पंचायत में कुपोषित महिलाओं, बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषणयुक्त व्यंजन बनाकर प्रदर्शनी लगाई गई जिसका निरीक्षण मा0 उपाध्यक्ष द्वारा किया गया तथा पुरस्कृत किया गया। पोषण पंचायत में  उपाध्यक्षा द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु शगुन कार्यक्रम का अनावरण भी किया गया।




उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती सुषमा सिंह ने पोषण पंचायत आयोजित करने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके द्वारा उपस्थित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घर पर ही मौसमी सब्जियां उगाने व पोषण के अन्तर्गत घरों में साफ-सफाई रखने व घर का ही खाना खाने के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गई। मा0 उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं पर पूरा परिवार निर्भर होता है क्योंकि उनके द्वारा ही घर पर पूरे परिवार की भोजन सम्बन्धी आवश्यकता पूरी की जाती हैं।  उपाध्यक्ष द्वारा यह भी सलाह दी गई कि किसी को उपहार देते समय फल उपहार में दिये जाए जिससे बिमारियों से बचा जा सकता है।



उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा 11 से 14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली 25 किशोरी बालिकाओं को व 10 गर्भवती महिलाओं को पोषण से सम्बन्धित फल व खाद्य पदार्थ की पोषण पोटली वितरित की गयी। 06 माह के 10 बच्चों को का अन्न प्राशन कराया गया तथा 15 अतिकुपोषित बच्चों को पोषण किट का वितरण किया गया। मा0 उपाध्यक्ष द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर बनाई गई पोषण वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम के अन्र्तगत सहजन व नीबू के पौधे लगाये गये। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कार्यक्रम में पोषणयुक्त व्यंजनों की प्रदर्शनी व आकर्षक रंगोली बनायी गयी जिसका निरीक्षण  उपाध्यक्षा द्वारा किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी द्वारा पोषण पंचायत कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। विभागीय बाल विकास परियोजना अधिकारी व समस्त मुख्य सेविकाओं द्वारा पोषण पंचायत की व्यवस्था बनाने में पूर्ण सहयोग दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी दौराला सुशील कुमार का पोषण पंचायत कार्यक्रम की व्यवस्था में विशेष सहयोग रहा।

बाल विकास परियोजना शहर की श्रीमती पूनम द्वारा बनाये गये व्यंजन को प्रथम स्थान, श्रीमती सविता ग्राम मवी मीरा द्वारा बनाये गये व्यंजन को द्वितीय स्थान एवं श्रीमती पुष्पा ग्राम सलावा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिनको जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह द्वारा आकर्षक उपहार दिये गये।

पोषण पंचायत में जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सरधना अमित कुमार भारतीय का पूर्ण सहयोग रहा। जिला स्तरीय पोषण समिति के जनपद स्तरीय अधिकारी ए0सी0एम0ओ0, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी व महिला कल्याण अधिकारी, ब्लाॅक प्रमुख दौराला श्रीमती शमिष्ठा भण्डारी व ग्राम प्रधान श्रीमती सिरोमणी भी उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts