पहासू भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने अवनीत शर्मा (सुदामा)
मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर
बुलंदशहर (पहासू) : (उपेंद्र शर्मा की रिपोर्ट) भारतीय जनता पार्टी के भाजपा युवा मोर्चा पहासू मण्डल अध्यक्ष अवनीत शर्मा(सुदामा) को मनोनीत करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी खुशी है।लोगों ने सोशल मीडिया पर भी दी बधाई।भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने पहासू मण्डल अध्यक्ष की घोषणा की जिसमें पहासू नगर स्थित अनाज मंडी निवासी अवनीत शर्मा(सुदामा) पर विश्वास जताते हुए भाजपा युवा मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया।भारतीय जनता पार्टी बुलन्दशहर के पहासू नगर निवासी अवनीत शर्मा के नाम की घोषणा होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।कार्यकर्ताओं ने अवनीत शर्मा का फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनको बधाई दी।भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अवनीत शर्मा(सुदामा)ने बताया कि मैं सबसे पहले शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ।कि मुझे यह जिम्मेदारी दी है।और जो मुझे पार्टी ने जिम्मेदारी दी है में उसका ईमानदारी से निर्वाह करुगा।मेरे जीवन का प्रत्येक क्षण भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित है।इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रीतम सिंह,अमोलक मीणा,महामंत्री गोपाल शर्मा,रामप्रताप सिंह,आशीष शर्मा,संजय सूर्यवंशी,भूपेन्द्र गौड़, सांसद प्रतिनिधि मनोज गर्ग,राकेश शर्मा (राजा),जिला मंत्री कुलदीप सिंह,मोहित वर्मा,गोलू शर्मा,नगर सयोंजक सुधीर शर्मा,जिला मंत्री सुधीर राघव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment