घर-घर सर्वे अभियान मे हुआ 69049 घरों का भ्रमण, डेंगू के मिले 3 मरीज

 

मेरठ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मंडलीय सर्विलांस अधिकारी द्वारा जनपद की तीन नगरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जिसमें नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंकर खेड़ा, साबुन गोदाम तथा मलियाना का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण में घर-घर  मे होने वाले सर्वे में की जा रही गतिविधियां जैसे मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि आज जनपद में हाउस टू हाउस सर्वे में 69049 घरों का भ्रमण किया गया जिसमें  डेंगू के 3 मरीज मिले हैं।  उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह डेंगू के व मच्छर जनित बीमारियों के संभावित मरीजों की जांच कराएं और उनका उपचार सुनिश्चित करें उनकी सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं|इस अवसर पर मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान  सहित अन्य चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे |

No comments:

Post a Comment

Popular Posts