मुजफ्फरनगर। रविवार को तीन कृषि कानूनों के विरोध में जीआईसी मैदान पर चल रही किसान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने  बडा ऐलान किया है। उन्होंने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।  इस ऐतिहसिक महापंचायत में उमडी भीड ने हाथ उठाकर 27 सितंबर के भारत बंद का समर्थन किया है और भारत बंद को भी आज की महापंचायत की तरह ही सफल बनाने का संकल्प लिया है।
किसान महापंचायत में आजतक की महिला पत्रकार चित्रा त्रिपाठी के साथ हुई अभद्रता
   रविवार की सुबह से  किसान महापंचायत की कवरेज करने के लिए मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान मीडिया  कर्मियों  का पहुंचना आरंभ हो  गया था।  महापंचायत को  कवरेज करने के लिये आज तक चैनल की महिला पत्रकार चित्रा त्रिपाठी भी पहुुंची थी। इसी दौरान उनके साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी और उनके चैनल के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस अधिकारियों व कुछ पत्रकारों ने उन्हें भीड़ के गुस्से का शिकार होने से बचाया तथा एक अखबार के ऑफिस में ले जाकर बैठाया। जब जाकर अधिकारियों ने राहत  की संास ली। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts