विशेष समुदाय की लड़की के थे भाजपा नेत्री के भाई से प्रेम संबंध वीडियो और फोटो आए सामने

मेरठ। बरेली की विशेष समुदाय की लड़की के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि लड़की पिछले कई महीने से मेरठ में भाजपा नेत्री के घर पर रही थी। उसका भाजपा नेत्री के भाई से प्रेम संबंध था। लड़की भाजपा नेत्री के भाई से शादी करना चाहती थी, लेकिन भाजपा नेत्री ने यह रिश्ता नामंजूर कर दिया था। पुलिस जांच में लड़की का भाजपा नेत्री के भाई के साथ कई वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं।
बता दे कि लड़की ने भाजपा नेत्री के देवर और बेटे पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने 28 जुलाई को केस दर्ज कर लिया था। भाजपा नेत्री का बेटा अभी 14 साल का है। भाजपा नेत्री मेरठ में गौ रक्षक के लिए और लव जिहाद के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। मामले में नया मोड आने के बाद नेत्री के समर्थन में बजरंग दल, विहिंप के कार्यकर्ता भी उतर आए हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर पल्लवपुरम को इस मामले में 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वह पल्लवपुरम थाने का घेराव कर वहीं पर धरना देंगे।
बरेली की विशेष संप्रदाय की युवती अप्रैल से मेरठ में भाजपा नेत्री के यहां रह रही थी। युवती की नजदीकी भाजपा नेत्री के भाई से थी। भाजपा नेत्री ने जब अपने भाई और युवती को समझाने की कोशिश की तो युवती ने भाजपा नेत्री के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। युवती भाजपा नेत्री के भाई से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इस पर भाजपा नेत्री को ऐतराज हुआ। उन्होंने अपने भाई और युवती दोनों को ही समझाया कहा कि किसी भी कीमत पर यह नहीं हो सकता। उसके बाद युवती मेरठ से अपने घर बरेली चली गई। उसके बाद युवती ने भाजपा नेत्री के भाई और उसके बेटे पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts