मेरठ। मेरठ में देर रात गढ़ मार्ग पर कार-ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य  गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया।

वकील और रईस निवासी कुरैशियान, शाहजहांपुर की बहन गुलिस्ता की लड़की छत से गिर गई थी। परिवार के लोग घायल को मेरठ अस्पताल लेकर आये थे, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के रेफर कर दिया। कुछ लोग बच्ची के साथ दिल्ली चले गए, जबकि रईस, उसकी पत्नी रुकसाना, मां फातिमा, बहन गुलिस्ता व एक भांजा देररात लगभग 1 बजे मेरठ से शाहजहांपुर लौट रहे थे।
शाहजहांपुर मदरसे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में फातमा और रुकसाना की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों की मानें तो रईस की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts