हमारे शरीर में होनेवाले रोग अथवा बीमारियां कुछ हद तक हमारे घर की वास्तु पर भी निर्भर करती है। मेने बहुत से घरो में कुछ  साधारण बदलाव ला कर वहां रहने वालो को रोग मुक्त किया है। हम सभी जानते है, कि हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है तथा " वास्तु - शास्त्र " भी पांच तत्वों को एक संतुलित रूप में लेने का नाम है। अगर कोई भी तत्व हमें ज्यादा या कम मिलता है , तो हमारा शरीर घिर जाता ना ना प्रकार कि ब्याधियों से...... तो चलिये आज बात करते है वास्तु ओर उसके कारन होनेवाले रोगो की ........!!!!!
वास्तु सम्मत भवन आज सभी बनाना चाहते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण से पूर्व सलाह लेना आवश्यक समझने लगे हैं। वास्तु सम्मत भवन बनाने से सुख, शान्ति व समृद्धि घर में निवास करती है और शरीर स्वस्थ रहता है। चिकित्सा पर धन का खर्च कम होता है।
वायु और भवन
शरीर स्वस्थ है तो सब कुछ है। शरीर स्वस्थ नहीं तो सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है। शरीर में प्राण तत्व की महिमा सर्वविदित है। भवन में उत्तर - पश्चिम भाग जिसे वायव्य भी कहते हैं। यह स्थान वायु तत्व का कारक है। इस स्थान को खुला रखना चाहिए। यदि यह भाग खुला नहीं है तो व्यक्ति को वायु विकार व मानसिक रोगों के होने की संभावना रहती है। वस्तुतः यह भाग उत्तरपूर्व की अपेक्षा ऊंचा और दक्षिणपश्चिम से कुछ नीचा होना शुभ होता है।
जल और भवन
भवन के उत्तर - पूर्व भाग अथार्थ ईशान कोण का संबंध जल तत्व से है। यह स्थान दूषित हो जाए तो भवन में रहने वाले लोगों में जल तत्त्व का संतुलन बिगड़ जाता है। यह भाग नीचा, खुला, हल्का एवं साफ रहना चाहिए और यदि ऐसा नहीं रहेगा तो भवन में रहने वाले मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक रूप से परेशानियां होती देखि गयी है। यहां तक शरीर भी साथ नहीं देता है। इस क्षेत्र में सीढियाँ एवं शौचालय कदापि नहीं होना चाहिए। यदि है तो घर में कोई न कोई सदैव बीमार रहता है।
यदि घर में कोई बीमार है तो रोगी को औषधि या सेवन के लिए कोई भी वस्तु उत्तर व पूर्व दिशा की ओर मुख करके देनी चाहिए। ईशान कोण खराब होने से उदर विकार, वैचारिक मतभेद एवं गृहक्लेश होने की संभावना भी अत्यधिक होती है। घर के लोग चहुं दिशा में मुंह रखते है अर्थात्‌ एक छत के नीचे रहकर भी किसी का किसी से कोई वास्ता नहीं रहता है। एक दूसरे की कटी पर रहते हैं। ईशान कोण कदापि कटा न हो। मेने बहुत से घरो में ईशान कोण में गड़बड़ी की वजह से रक्त विकार व यौन रोग या लाईलाज रोग भी देखे है। ईशान का पूर्वी भाग ऊंचा होने से घर के पुरुष अधिक बीमार रहते हैं।
अग्नि और भवन
दक्षिण पूर्व का भाग या आग्नेय कोण का सीधा सम्बन्ध अग्नि से रहता है। इस स्थान पर रसोई बनाना उत्तम है। यहां जल एकत्र नहीं करना चाहिए। यदि करेंगे तो पित्त व रक्त विकार से कष्ट उठाएंगे। पेट सदैव खराब रहेगा। यदि अग्नि कोण बढ़ा हो तो भवन वासियों को वायु व मानसिक परेशानियों से अधिक जूझना पड़ता है।
आकाश और भवन
घर में आकाश तत्त्व को भी स्थान देना चाहिए इससे समस्त दिशाएं सन्तुलित हो जाती हैं। इसका प्रतीक भवन का खुला भाग एवं भवन का आंगन है। भवन में खुला भाग व आंगन नहीं है तो भी दिशाएं सन्तुलित नहीं रहती हैं। भवन को बहुत व्यवस्थित ढंग से और वास्तु सम्मत बनाना अत्यावश्यक है। यदि आप ऐसे नहीं बनाएंगे तो आप किसी न किसी समस्या से परेशान रहेंगे। भवन में ब्रह्म स्थान की विशेष महत्ता है। भवन के मध्य स्थान को ब्रह्म स्थान कहते हैं। इसका सीधा सम्बन्ध आकाश तत्त्व से होता है। इस स्थान को खुला बनाना चाहिए और भवन बनाते समय इस स्थान पर कोई निर्माण नहीं करना चाहिए। प्राचीन काल में इस स्थान पर आंगन होता था एवं तुलसी का पौधा लगा रहता था। इससे अनेक व्याधियों से मुक्ति मिलती है एवं वातावरण प्रदुषण मुक्त रहता है।
Mr bijender singh astro vaastu consultant cell 9311083514

No comments:

Post a Comment

Popular Posts