मुंबई में 10 घर, 2 महंगी कार और करोड़ों की संपत्ति, पुलिस ने लगाया  मकोका 

 रेलवे स्टेशनों पर  हाकरों से करता  था जबरन वसूली 


मुंबई।  एक फेरी करने वाला कितना कमा सकता है।  आप भी सुन कर दंग  रहे जाएंगे।  महाराष्टï्र की जीआरपी ने ऐसे ही एक फेरी वाले को गिरफ्तार  किया है। जो फेरी लगाने के साथ रेलवे स्टेशनों पर हॉकरों से अवैध वसूली कर करता था। उसके पास  मुंबई में १०  घर, दो लग्जरी कारें, करोडों  की संम्पत्ति मिली है। जिसे   कुर्क  कर दिया गया  है। उस पर मकोका लगाया गया है।  वसूली के आरोपी एक करोड़पति फेरीवालाए उसकी पत्नी और छह अन्य सहयोगियों के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम ;मकोकाद्ध लगाया है और उसकी कई संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

 जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू ठाकुर के पास करोड़ों की संपत्ति है जिसमें दो महंगी कारें और एक मोटरसाइकिल, मुंबई में 10 घर, उत्तर प्रदेश में उसके पैतृक स्थान में दो भूखड, पांच एकड़ कृषि भूमि, डेढ़ किलोग्राम सोना, 10 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी और बैंक के करीब 30 खातों में नकदी शामिल हैं। आरोपी संतोष कुमार सिंह उर्फ ठाकुर अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर  रेलवे स्टेशनों पर हॉकरों से कथित तौर पर पैसा वसूलने में संलिप्त है और पैसा देने से इनकार करने पर वह उन्हें मारता और धारदार हथियारों से उन पर हमले करता है। उन्होंने बताया कि अन्य प्रावधानों के अलावा आरोपी के खिलाफ सख्त मकोका के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी दादर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सीएसएमटी, भायखला और कुर्ला रेलवे स्टेशनों के साथ ही पड़ोस के ठाणे शहर और कल्याण कस्बे में स्टेशनों पर भी वसूली रैकेट चला रहा है।  अधिकारी ने बताया उन्होंने ठाकुर, उसकी पत्नी और छह अन्य सहयोगियों के खिलाफ मकोका लगाया और उनकी संपत्ति कुर्क की है। उनके खिलाफ आखिरी मामला भारतीय दंड संहिता ;भादंसंद्ध की धारा 387 वसूली और 392 लूट के तहत दर्ज है और जांच अभी जारी है।




2 comments:

Popular Posts