मेरठ। शुक्रवार की सुबह परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर रफ्तार के कहर ने एक परिवार सहित आधा दर्जन लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। दरअसल, तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बाइक को टक्कर मारने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में महिलाओं और बच्ची सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इग्निस कार ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर परतापुर कट के निकट अपने आगे चल रही सीबीजेड बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़ती हुई 16 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना के चलते एक्सप्रेस वे पर हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसी कई महिलाओं और दो पुरुषों सहित घायल हुए बाइक सवार को भी सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान कार सवार ने अपना नाम दिल्ली के हर्ष विहार का निवासी सूर्य प्रसाद बताया है। सूर्य प्रसाद के मुताबिक वह अपने परिवार की महिला रेखा, मीना, कल्पना, सूरज और आठ वर्षीय बच्ची राधिका के साथ परतापुर गगोल रोड स्थित गुरुद्वारे में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। वहीं घायल बाइक सवार की पहचान सुशील के रूप में हुई है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts