मेरठ । सोमवार को प्रथम गेम सिटी एरेना जूनियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 स्पॉन्सर्ड बाय चौहान स्पोर्ट्स में पंद्रहवां मैच मैग क्रिकेट एकेडमी और जीसीए-3 के बीच खेला गया। जिसमें मैग क्रिकेट एकेडमी ने अपना मैच 8 विकेट से जीत लिया।

    टॉस जीतकर जीसीए-3 के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीए-3 की टीम ने 21.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। जिसमें अंकित ने 29 गेंदों में 38 रन और माज़ ने 39 गेंदों में 24 रन बनाए । गेंदबाजी में मैग क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आदर्श ने 5 ओवर में 16 रन देकर 7 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैग क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर अपना मैच जीत लिया। जिसमें पृथ्वी ने 51 गेंदों में 53 रन और सर्वज्ञ ने 38 गेंदों में 18 रन बनाए। गेंदबाजी में जीसीए-3 की तरफ से अंकित ने 4 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच आदर्श(मैग क्रिकेट एकेडमी) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए चुना गया।
बेस्ट बैट्समैन पृथ्वी(मैग क्रिकेट एकेडमी) को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए चुना गया।
बेस्ट बॉलर आदर्श(मैग क्रिकेट एकेडमी) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए चुना गया।
बेस्ट फील्डर आर्यन दत्त(जीसीए-3) को उनकी शानदार फील्डिंग के लिए चुना गया।
प्रथम गेम सिटी एरेना जूनियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 स्पॉन्सर्ड बाय चौहान स्पोर्ट्स।
मंगलवार को प्रथम गेम सिटी एरेना जूनियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 स्पॉन्सर्ड बाय चौहान स्पोर्ट्स में सोलहवा मैच जीसीए-2 और टीएनएम क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें टीएनएम क्रिकेट एकेडमी ने अपना मैच 184 रनो से जीत लिया। टॉस जीतकर  टीएनएम क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएनएम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 28.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जिसमें पीयूष ने 35 गेंदों में 54 रन और नितिन कुमार ने 30 गेंदों में 30 रन बनाए । गेंदबाजी में जीसीए-2 की तरफ से शिवम सैनी ने 6 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट और दक्ष शर्मा ने 3.5 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए-2 की टीम ने 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए। जिसमें प्रमोद ने 11 गेंदों में 7 रन और कार्तिक ने 27 गेंदों में 4 रन बनाए। गेंदबाजी में टीएनएम क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कार्तिक यादव ने 4 ओवर में 0 रन देकर 3 विकेट और तुस्य नमन ने 4 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए।मैन ऑफ द मैच कार्तिक यादव(टीएनएम) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए चुना गया।बेस्ट बैट्समैन पीयूष( टीएनएम) को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए चुना गया।बेस्ट बॉलर तुस्य नमन(टीएनएम) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए चुना गया।बेस्ट फील्डर दक्ष शर्मा(जीसीए-2) को उनकी शानदार फील्डिंग के लिए चुना गया।इस अवसर पर गेम सिटी एरेना महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल, चौहान स्पोर्ट्स के मालिक इकराम चौहान,जीसीए क्रिकेट कोच मोहम्मद शकील, अनुज गुप्ता और दीपक सिद्धू मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts