फ़तेहपुर। जिले में बुजुर्ग महिला के साथ एक वहशी युवक ने दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर तत्काल दबिश देते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के शहजादेपुर मजरे रमवां गांव में एक बुजुर्ग महिला(70) का मायका है। जहां महिला अपने भाइयों के साथ रहती है। बुजुर्ग महिला के पति की मृत्यु लगभग 15 वर्ष पूर्व हो चुकी है। तब से महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिसके चलते महिला आज दोपहर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में सो गई थी। तभी गांव का लक्ष्मी प्रसाद (30) बुजुर्ग महिला को अकेली सोते देख स्कूल में घुस गया और मानवता की हदें पार करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे कर मौके से फरार हो गया।

महिला ने परिजनों से आप बीती बताई। इस पर परिजनों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता बुजुर्ग महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी लक्ष्मी प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts