नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया। सबसे पहले नारायण राणे ने शपथ ली। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। बाकी 28 सांसदों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। इनमें यूपी से अनुप्रिया पटेल समेत कई नेता शामिल हैं। इन्हें बनाया गया कैबिनेट मंत्री मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा नेता नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इन्हें बनाया गया राज्य मंत्री पीएम मोदी की नई कैबिनेट में पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा और अजय कुमार को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु, शांतनु ठाकुर को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई। कपिल मोरेश्वर पाटील, प्रतिमा भूमिक, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. भागवत किशनराव कराड ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
अनुप्रिया समेत यूपी के पांच नेता बने हिस्सा
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित पांच नेता मोदी कैबिनेट में यूपी से मंत्री बने हैं। मोदी कैबिनेट में यूपी से अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल और अजय मिश्रा शामिल किए गए हैं। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर क्षेत्रीय नेताओं में रार बढ़ गई है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मोदी कैबिनेट में अपना दल की अनुप्रिया पटेल को जगह देने की संभावना पर कहा कि जब अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है तो प्रवीण निषाद को क्यों नहीं? विस्तार से पहले चला इस्तीफों का दौर नई दिल्ली (एजेंसी)। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा.हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, श्रम व रोजगार मंत्री संतोश गंगवार और देबोश्री चौधरी समेत 12 लोगों ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
No comments:
Post a Comment