कुरुक्षेत्र। नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने को प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र की ओर से 55वीं साइकिल यात्रा निकाली गई।
यात्रा पीपली से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। संस्था के कार्यकारी प्रधान डॉ. अशोक कुमार वर्मा (एसआई), वरिष्ठ उप प्रधान कर्मचंद, प्रवक्ता राजेश कुमार और प्रेम चंद ने इस जागरूकता अभियान में भाग लिया। संस्था के प्रधान डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के दिशानिर्देशों से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा प्रान्त के सभी शहरों में ये जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो वह टोल फ्री मोबाइल संख्या 9050891508 पर सम्पर्क कर सकता है। साथ ही नशे के व्यापार में लिप्त लोगों की जानकारी भी इस मोबाइल पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम गुप्त रखा जाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts