मेरठ। वर्तमान में रिश्तों को कोई महत्व नहीं रह गया है। अपने फायदे के लिये लोग अपनो की जान लेने से नहीं कतरा रहे है। थाना कंकरखेडा क्षेत्र के  नंगलाताशी में एक कलयुगी बेटे ने प्रोपट्री के विवाद में अपने पिता जिसने उसे पैदा किया था उसे की गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। देर रात लोगों ने लावारिस कार को देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुुंचे। तब जाकर हत्या कांड से पर्दा उठ पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक की पत्नि की ओर से बडे बेटे के  खिलाफ हत्या की तहरीर दी गयी है। पुलिस उसकी तलाश  मेंजुटी है। 
कंकरखेड़ा के नंगलाताशी निवासी सुक्रमपाल प्रॉपर्टी डीलर थे और खेती भी करते थे। सुक्रमपाल के छोटे बेटे रवि की छह साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है और बड़े बेटे रोहित उर्फ मोंटू से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर रोहित, पिता से अलग रहता है। सुक्रमपाल और उनकी पत्नी कुसुम ने अपनी बड़ी बेटी रीता और उसके पति मोहित करनावल को पिछले कई साल से अपने पास नंगलाताशी में ही रखा हुआ है।
इसी विवाद के बीच रोहित पिछले एक सप्ताह से अपने मां.पिता के पास आ रहा था और समझौते के लिए प्रयास कर रहा था। शनिवार को सुक्रमपाल बेटे रोहित के साथ अपनी कार में दोपहर करीब तीन बजे छोटी बेटी वीना निवासी काजमाबाद गून के यहां जाने को घर से निकले थे। इसके बाद सुक्रमपाल का मोबाइल बंद हो गया। रात में कंकरखेड़ा में हाईवे के पास बने मंडप यूवी.क्लब के पीछे वाले रास्ते पर लावारिस स्विफ्ट कार की सूचना पुलिस को मिली। कार के अंदर सुक्रमपाल का शव  खून से लथपथ पडा था। लोगों  ने कार को संदिग्ध  देख कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक  के शरीर पर चोट के निशान मिले।  सीने व सिर पर गोलियां मारी गई थी। सूचना के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। सूचना के बाद सुक्रमपाल के परिजन भी पहुंच गए। रोहित पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी कुसुम ने तहरीर दी। रोहित फरार बताया गया है और उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts