मेरठ।  सामाजिक संस्थान अरूणोदय के  तत्वावधान में भूजल सप्ताह के अन्र्तगत कार्यक्रम का आयोजन एनसीआर मेडिकल कालेज हापुड रोड पर किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश काउसंसल अॅाफ  एग्रीकल्चर के चेयरमैन विकास  गुप्ता रहे। विशिष्ठ  अतिथि के रूप में मंडलायुक्त सुरेन्द्र कुमार ने रहे। 
 कार्यक्रम में  डॉक्टर अवधेश प्रताप और अनुभूति चौहान ने अपने विचार रखते  हुए जल का  हमारे जीवन में महत्वपूर्ण महत्व है। लेकिन हम लोग  इसकी महत्ता को नहीं  समझ रहे है। लगातार पेडों  का कटान  जारी है। प्रदुषण का बढता असर वातावरण में पड रहा है। संस्था की अध्यक्षता  अनुभूति चौहान ने  बताया कि जल हमारे जीवन में कितना महत्व पूर्ण है इसके बिना जीवन रुक सकता है।इसको बचने के लिए हमे सब लोगो को पेरित करना होगा। वर्ना हमारे आगे आने वाली पीढिय़ों को लिए ये परेशानी का सबक बन जायेगा। जल को बचाना हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए । इससे पूर्व कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत डा ईश्वर गंभीर ने की।  इस मौके पर गिरिश शुक्ला व डा अनिल कपूर ने अपने विचार रखें।  कार्यक्रम में इस डॉक्टर हिमानी अग्रवाल डॉक्टर शिवानी अग्रवाल डॉक्टर अश्वनी गुप्ता, डॉक्टर राजीव अग्रवाल, शिजा बत्रा, काम्या गौतम,प्रीतीश्, हिमांशु वत्स ठाकुर, आलोक सिसोदिया, आयुष, पियूष,अभिरुचि रावत,प्रिंसी वर्मा, आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts