मुख्य आरोपी रणजीत कर्नाटक में गिरफ्तार



मेरठ।  शनिवार को सदर बाजार पुलिस को उस समय बडी सफलता मिली जब उसने  कर्नाटक के बेगलुरु पुलिस के संयुक्त आपरेशन में ऋषभ स्कूल प्रकरण का मुख्य आरोपी रणजीत जैन को बेगलुरु में गिरफ्तार का लिया गया। लंबे समय से मुख्य  आरोपी फरार चल रहा था। उसे हवाई मार्ग से लाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है। शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जा सकता है। 
  बता दें मेरठ के सदर बाजार थाना पुलिस ने ऋषभ एकेडमी की प्रिंसिपल याचना भारद्वाज को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कैंट स्थित ऋषभ एकेडमी में काफी समय से प्रबंध समिति को लेकर रणजीत जैन और संजय जैन में खींचतान चल रही थी। रणजीत जैन और उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। कुछ समय पहले स्कूल में फर्जीवाड़ा की शिकायत पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान कुछ शिक्षिकाएं दस्तावेज नष्ट करती मिली थीं। उन्होंने बताया था कि रणजीत जैन और प्रधानाचार्य याचना भारद्वाज के कहने पर वह ऐसा कर रही थीं। पुलिस ने दस्तावेज कब्जे में लिए थे। स्कूल में वित्तीय अनियमितता का भी आरोप है। प्रकरण में 50 गवाहों के बयान हो चुके हैं। इसके बाद से ही आरोपी रणजीत जैन फरार चल रहा था।
बेलगुरु में होटल में रह रहा था आरोपी 
 आरोपी रणजीत बेगलुरु में होटल में छिपकर रहा था। उसकी तलाश में थाना सदर बाजार पुलिस लगी थी। पुलिस को जैसे ही बेगलुरु में छिपे होने के सुराग लगे। कर्नाटक पुलिस से संपर्क कर तुरंत होटल में छापा मारकर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य अधिवक्ता की गिरफ्तारी में सर्विलांस ने अहम भूमिका अदा की। जिसके आधार उसे पकडा गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts