30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने गर्मी से दी राहत 

मेरठ। मानसून धीरे -धीरे यूपी में प्रवेश कर रहा हे। वातावरण में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आगामी तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शनिवार  सुबह से ही 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। जिससे सड़कों पर उड़ रही धूल से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
मोदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भाग में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण उप्र के अधिकांश जिलों में तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दे कि इससे पहले बुधवार की देर रात भी तेज आंधी और बारिश के चलते सब कुछ अस्त.व्यस्त हो गया था। आधी और बारिश के कारण महानगर से ग्रामीण इलाकों तक पेड़ टूटे और बिजली के खंभे भी धराशाही हुए जिससे कई घंटे तक बिजली बाधित रही थी। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिन में जो तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था वह 10 डिग्री तक घट गया है और इस समय 32.8 डिग्री पर पहुंच गया है। पश्चिमी नम हवाओं के प्रवाह से अधिकतम तापमान में 24 घंटे के अंतराल पर ही 5ण्3 डिग्री की गिरावट हुई।मेरठ और आसपास के जिलों में 15 मिमी तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts