मेरठ। कोरोना काल में घरेलू विवाद के मामले तेजी से उभर कर सामने आ रहे है।ऐसा एक मामला प्रकाश में आया है। जहां एक पति ने अपनी से घरेलू विवाद में पत्नि को कालगर्ल बता कर उसका पोर्न गु्रप की तस्वीर वायरल की कर दी।   पति की इस करतूत से परेशान पत्नी अब कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काट रही है। वहीं पति ने फोटो के साथ मोबाइल नंबर भी डाल दिया था। जिसके बाद से महिला के पास लगातार फोन आ रहे हैं। उसने अपना मोबाइल अब स्विच आफ कर लिया है।
मामला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र का है। जहां एक महिला की सोनू नाम के युवक से तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही थी। पति-पत्नी के बीच लगातार अनबन का दौर चल रहा था। पत्नी का आरोप है कि उनके पति ने बदनाम करने की नियत से उसे कॉलगर्ल बताकर उनकी तस्वीर को अलग.अलग गु्रप में शेयर कर दिया। कुछ तस्वीरों को पोर्न साइटों पर भी डाल दिया। महिला के पास जब फोन आने लगे तो उसको अपने पति की करतूत का पता चला। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।समाज के डर के चलते कार्रवाई की आस में पहले महिला अपने परिजनों को लेकर थाना मुंडाली पहुंची। पीड़िता का कहना है कि अब पति उसके फोटो सोशल मीडिया में कॉलगर्ल बताकर वायरल कर रहा है। इससे उसकी और पूरे परिवार की बदनामी हो रही है। पीड़िता ने मुंडाली थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts