मेरठ।  थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के मौहल्ला बागडियान में एक नशेड़ी पति ने  शादी के एक साल शादी के बाद अपनी ही पत्नी की गर्दन धारदार हथियार से रेत डाली। हमले के वक्त महिला भी नशे में थी,जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुइ्र्र है।  महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। मामला अवैध संबध का बताया जा रहा है।
विकास उर्फ विक्की की शादी पिछले वर्ष दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी नेहा से हुई थी।  देर शाम दोनों घर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान नेहा के फ़ोन पर कॉल आ गई। इसी बात को लेकर विकास और नेहा के बीच कहासुनी हो गई। विकास ने पहले नेहा से मारपीट की और फिर सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर दिए। काफी देर तक वह लहूलुहान हालत में छत पर ही पड़ी रही। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी विकास की मां को दी तो वह मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से नेहा को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी पति की मां ने बताया कि वह काम पर गई और जब वह घर लौटी तो उन्हें दोनों के झगड़े के बारे में पता चला।  उसने बहू को अपने साथ नीचे वाले घर पर चलने को कहा लेकिनउसके साथ नहीं गई। उन्होंने बताया कि बहू के पास किसी गलत आदमी का फोन आया था इसके बाद बेटा आगबबूला हो गया और उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts