जितिन के भाजपा में जाने के बाद अन्य कांग्रेसी नाराज नेताओं को समझाने में झोकी ताकत 
 आज कर सकती है प्रियंका सचिन पायलट से मुलाकात 

नई दिल्ली। कांग्रेस से छिटकर दिग्गज नेता अन्य दलों में शामिल होने से अब मामले  की नजाकत को समझकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुद  कमान को अपने हाथ में  ले लिया है। वह ऐसे कांग्रेसी नेताओं की नाराजगी दूर करने मेें जुट गयी है। जो किसी न किसी कारण पाट्री से नाराज चल रहे है। इसकी शुरूआत वह राजस्थान से कर सकती है। जहां सीएम अशोक गहलोत तथा सचिन पायलट के बीच जो  विवाद चल रहा है। उनको समाप्त कर पार्टी की धूरी पर लाया जा सके।  इसी रणनीति  के तहत वह सचिन पायलट से आज मुलाकात कर सकती हैं।
 बता दें  मध्य प्रदेश के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और  यूपी के जितिन प्रसाद के रूप में दो बड़े झटके सह चुकी कांग्रेस अब सतर्क हो गई है और कोई खतरा मोल नहीं लेना चाह रही है। सूत्रों की मानें तो  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस आलाकमान और सचिन पायलट के बीच में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पुल की भूमिका निभा रहे हैं।  बीते दो दिनों से कमलनाथ सचिन पायलट के संपर्क में बने हुए हैं और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से भी बातचीत कर रहे हैं। राजस्थान में गहलोत व पायलट के बीच में कई बार नाराजगी खुलकर सामने आ चुकी है। पायलट गुट के कई विधायक भी खुलकर नाराजगी जता चुके हैं। हालांकिए पिछली बार प्रियंका गांधी वाड्रा के कहने पर पायलट ने तेवर नरम कर लिए थे। इस बीच, कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। राहुल गांधी के दफ्तर से लगातार बातचीत का दौर जारी है। उधर राजस्थान के प्रभारी अजय माकन भी सचिन पायलट के मुद्दे पर राहुल गांधी के दफ्तर से संपर्क में हैं, लेकिन पायलट अब माकन के जरिए नहीं, बल्कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के जरिए पूरे मामले को सुलझाना चाहते हैं। अजय माकन ने कहा है कि जल्दी ही राजस्थान सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार होगा और राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी। वह सचिन पायलट से भी लगातार बातचीत कर रहे हैं।  सूत्रों की मानें तों अशोक गहलोत भी सारे मुद्दों को जल्द ही सुलझाने के पक्ष में हैं। उधर, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान के प्रभारी अजय माकन से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। दोनों के बीच में शाम को बैठक होगी। मीडिया से बातचीत में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सचिन पायलट हमारे पार्टी के नेता है। उन्होंने तमाम तरह के कयासों के बीच कहा कि जब बीजेपी खुद ही टूट रही है, तब पायलट वहां क्यों जाएंगे। उन्होंने पूरे विवाद को घर का मसला करार देते हुए कहा कि हम इसे बैठकर सुलझा लेंगे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts