बरेली ।सास-बहू के झगड़ों के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने अपनी सास को जान से मारने की नीयत से उसे जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाया। सास की मौत हो गई। बाद में बहू ने लाखों के सोने चांदी के जेवर और कैश अपने पास रख लिया। अब बहू के खिलाफ बरेली के थाना प्रेमनगर में चोरी, जानलेवा हमला, मकान पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रेमनगर में हार्टमन पुलिया आनंद विहार के रहने वाले मोहन सिंह नयाल आकाश वाणी रामपुर में इंजीनियर हैं। उनका बेटा शिखर नयाल बरेली में एक बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। मोहन सिंह नयाल ने बताया कि 30 मई को वह आकाशवाणी केंद्र रामपुर गये थे। घर में ताले पड़े थे। इसी दौरान उनके बैंक मैनेजर बेटे शिखर नयाल व उनकी पत्नी निधि नयाल ने उनके मकान के ताले तोड़ दिये। इसके बाद उसमें रखे बीस हजार रुपये, दो तोले सोने की चेन चोरी कर मकान पर कब्जा कर लिया। आरोपी पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उनकी पत्नी कमलेश नयाल की 30 अप्रैल 2021 को राजश्री मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। उनके सामान में उन्हें मोहन सिंह को पत्र मिला। जिस पर उनके दस्तखत थे। मृतक कमलेश नयाल ने लिखा कि शिखर व निधि से जान का खतरा है। उन्होंने एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा है। कई बार जान से मारने के लिये कुत्ते से कटवाने को उनके ऊपर छोड़ चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे में पूरा मामला दर्ज हो गया। इसकी शिकायत मोहन सिंह नयाल ने एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इंजीनियर मोहन सिंह नयाल बेटे और बहू के खौफ से शहर छोड़ गये। प्रेमनगर वाला घर छोड़कर वह रामपुर चले गये। उनके घर पर बेटे और बहू ने कब्जा कर लिया। इसकी सीसीसीटीवी फुटेज व सभी कागजात उन्होंने पुलिस को सौंप दिये हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts