मेरठ। वरिष्ठ पत्रकार आलोक शर्मा का सोमवार की रात को दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। मलंगवार को उनका अंतिम संस्कार ब्रज घाट पर किया गया। आलोक शर्मा के निधन से मीडिया जगत मे शोक कर लहर दैाड गयी।  
शास्त्री नगर सैक्टर ११ निवासी आलोक  शर्मा ने  मेरठ के कर्ईं समाचार पत्रों में कार्य किया। अपनी छवि के  कारण काफी लोकप्रिय थे। उन्होने युवा रिपोर्टर, हिन्दुस्तान,जनवाणी , प्रभात व धारा न्यूज में कार्य किया।
 सोमवार केा वह अपनी पत्नि व दो बच्चों के  साथ घर पर मौजूद थे। रात को ८ बजे उनके सीने में दर्द  उठा आनन फानन में उसे उपचार के लिये  चिकित्सक  के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। मंलगवार को उनका  अंतिम संस्कार किया  गया। आलोक  शर्मा के निधन पर पत्रकारों की बैठक आयोजित  की गयी। जिसमें उनकी आत्मा की शांति की कामना की गयी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। आलोक अपने पीछे दो बेटियां अविका व आास्था को छोड कर गये है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts