मेरठ। शताब्दी नगर के सेक्टर 4 में आरआरटीएस की साइट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से श्रमिकों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम व श्रमिकों से संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने मेरठ के मामेपुर गांव के श्रमिक से संवाद किया। मेरठ के 91 हजार 584 श्रमिकों के खातों में 01-01 हजार रुपए भेजे गए। 



प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिकों को सम्मान देने व सबल बनाने के उद्देश्य से लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 23 लाख 20 हजार श्रमिकों को 1000 रुपए प्रति श्रमिक की दर से आपदा सहायता योजना अंतर्गत धनराशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। इस प्रकार कुल 232 करोड रुपए भेजे गए। बुधवार को मेरठ में शताब्दीनगर स्थित आरआरटीएस की साइट पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मेरठ के रजपुरा ब्लॉक के ग्राम मामेपुर निवासी कुलदीप कुमार सहित प्रदेश के 5 जनपदों के श्रमिकों से संवाद किया। इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने पांच श्रमिकों को आपदा सहायता योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। 

जनपद मेरठ के 91 हजार 584 श्रमिकों के खातों में 01-01 हजार रुपए की धनराशि भेजी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी के. बालाजी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts