पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी को मारे जूते 


मेरठ। सरधना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी ने उसकी वीडियो भी बना ली। किशोरी के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठ गई। देर रात तक चली पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने और गांव से निकालने का फरमान सुना दिया। पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी को जूते मारे। रात में ही आरोपी से गांव निकाला फरमान के पत्र पर अंगूठे लगवाए और उसे रात में ही यहां से निकाल दिया। उधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
 10 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी 60 वर्षीय एक व्यक्ति बदनीयती से उसके घर में घुस गया। यहां पहुंचकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छत पर खड़े कुछ युवकों ने उनकी वीडियो बना ली। किशोरी ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को धर दबोचा। गांव के जिम्मेदार लोगों ने इस मामले को वहीं पर दबा दिया। आनन-फानन में पंचायत बुला ली गई। पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों को भी बुलाया गया। ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण भी पंचायत में शामिल हुए। देर रात तक चली पंचायत में पंचों ने आरोपी को पांच जूतों और गांव से निकाले जाने की सजा सुना दी। भरी पंचायत में ही आरोपी को पीड़ित किशोरी और उसकी मां ने जूते मारे। इस दौरान लिखित में आरोपी को ताउम्र के लिए गांव छोड़ने का फरमान सुनाया गया। उस लिखित पत्र पर आरोपी के अंगूठे भी लगवाए गए। इसके बाद आरोपी ने रात में ही गांव छोड़ दिया। उधर, इस पूरे मामले से पुलिस बेखबर है। जबकि यह मामला क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। उधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts