24 घंटे में मिले 4844 नए संक्रमित तथा 234 की मौत


लखनऊ। प्रदेश में बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 4,844 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 14,086 लोग डिस्चार्ज हुए। अब प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 84,880 रह गई है। 24 घंटे में 234 लोगों की मृत्यु हुई। इसके साथ ही अब टेस्ट की संख्या भी बढ़ाई गई है। प्रदेश में शनिवार को तीन लाख से अधिक सैंपल का टेस्ट किया गया था।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में 1,29,28,280 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इनमें से 33,47,533 लोगों को तो वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी गई है। इसके साथ ही अब एक जून से प्रदेश भर में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को सभी 75 जिलों में वैक्सीन का लाभ मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts