मेरठ। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 36 वीं पुण्यतिथि पर आज विभिन्न राजनैतिक दलों,सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा ने इस दौरान जगह—जगह कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना प्रोटोकाल के तहत चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने ज़ूम बैठक आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के हितो को लेकर जीवन भर सँघर्ष करते रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने 'भारत गाँवों में बसता हैं' को साकार किया। उन्होंने किसानों की आवाज बनकर किसानों के लिये जो कार्य किये वे हमेशा याद किये जाते रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने कहा कि चौधरी साहब 1952 में पहली बार कैबिनेट मन्त्री बने थे,किसानों की सेवा में लगातार काम करते हुये प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होकर उत्तर प्रदेश का नाम ऊँचा किया।
 इस अवसर पर महेन्द्र शर्मा,संजय गोयल,तरुण शर्मा,आशा राम,बबीता गुजर्र,देशपाल सिंह गुजर्र, रुस्तम सेफी,मुर्स्लीम चौहान,सन्दीप चौधुरी, सलीम खान,मतीन रजी ,राकेश सिंह, हर्ष ढाका, अल्तमश त्यागी,अरुण शर्मा,ओमकार शर्मा आदि उपस्थित रहें। वहीं दूसरी ओर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने बड़ी सादगी से चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में छात्रों ने आज चौधरी चरण सिंह के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने सम्पूर्ण जीवन देश के किसानों, गरीबों एवं मज़दूरों के हक और जीवन स्तर को उठाने के लिए संघर्ष करते हुए व्यतीत किया। आज सभी छात्र ऐसे महान सपूत की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन करते है। सभी छात्रों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्जित कर उन्हें नम आंखों से याद किया। इस दौरान ये विनीत चपराना,शैलेंद्र प्रधान,
दीपक चपराना,अवनीश नागर चरला,श्रीकांत चौधरी,गौरव चौधरी,प्रमोद शेरगड़ी,दानिश चौधरी,अमन गुर्जर, नितिन मलिक आदि छात्र और युवा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts