लखनऊ । कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर उत्तर प्रदेश अब महाराष्ट्र के बाद देश में सर्वाधिक एक्टिव केस वाला प्रदेश बन गया है। प्रदेश में हजार से अधिक डॉक्टर्स भी इसकी चपेट में हैं जबकि शुक्रवार को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक जूनियर रेजिडेंट ने दम तोड़ दिया। उधर, भाजपा एमएलसी विजय बहादुर पाठक भी पॉजिटिव हैं।
बताया जा रहा है कि किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडंट हाईरिस्क एरिया में ड्यूटी कर रहे थे। अचानक तबियत बिगडऩे के बाद उनको एडमिट किया गया। कोविड पॉजिटिव होने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को इलाज के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर की मौत हो गई।
यह भी सूचना है कि पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के 12वें दिन उनके पुत्र राकेश कुमार सिंह का भी निधन हो गया। राकेश 67 वर्ष के थे और कोरोना वायरस से पीड़ित थे। उनके छोटे भाई हृदेश कुमार सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और ऑक्सीजन चल रहा है। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी से विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts