समारोह, कार्यकारिणी सदस्य ने किया हंगामा



मेरठ। नगर निगम की कार्यकारिणी में सदस्य बनाए गए पार्षदों को शुक्रवार को उस समय मायूसी हाथ लगी, जब अधिकारियों ने एकाएक शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित कर दिया। टाउन हॉल में शपथ लेने पहुंचे कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर निगम अधिकारियों पर सूचना ना देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसी के साथ अधिकारियों पर भाजपाइयों के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, शुक्रवार को नगर निगम की नवगठित कार्यकारिणी के 12 सदस्यों को शपथ दिलाई जानी थी। जिसके लिए टाउन हॉल में कार्यक्रम रखा गया था। इसी के साथ बोर्ड की बैठक भी प्रस्तावित थी। कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल गफ्फार के मुताबिक वह और उनके साथ रंजन शर्मा, इकराम बालियान, नाजरीन और सितारा बेगम निर्धारित समय पर टाउन हॉल में शपथ ग्रहण के लिए पहुंच गए। लेकिन टाउन हॉल पर ताला लटका देख वह हैरान रह गए। इसी बीच मीडियाकर्मी भी कार्यक्रम की कवरेज के लिए पहुंचे। नगर निगम के किसी अधिकारी और मेयर के मौके पर ना पहुंचने पर मीडियाकर्मियों द्वारा अधिकारियों को फोन किया गया। जिसके बाद बताया गया कि आज का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही कार्यकारिणी सदस्यों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना सिर्फ भाजपा के कार्यकारिणी सदस्यों को दी गई। जिसके चलते अन्य सदस्यों को नाहक परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यकारिणी सदस्यों ने पूरे प्रकरण की शिकायत आला अधिकारियों से करने की चेतावनी दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts