मेरठ। शुक्रवार की दोपहर कमिश्नरी चौराहे पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब गैंगरेप पीड़िता सहित दो महिलाओं ने भरे चौराहे पर अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। घटना के चलते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों महिलाओं को काबू में किया। इस दौरान एक महिला बेहोश होकर गिर गई। महिलाओं ने खरखौदा पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि पीड़िता एक हिस्ट्रीशीटर की पत्नी है।
गौरतलब है कि खरखौदा क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने बीती 27 फरवरी को तीन व्यक्तियों पर खुद के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि आरोपी उसकी मौसी को गोली मारकर उसे घर से उठाकर ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने महिला को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। शुक्रवार को पीड़िता अपने परिवार की कुछ महिलाओं के साथ कमिश्नरी चौराहे पर पहुंची। इससे पहले कि कोई कुछ समझता, पीड़िता सहित एक अन्य महिला ने हंगामा करते हुए केरोसीन की केन अपने ऊपर उड़ेल ली। जिसके चलते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे महिलाओं को काबू में किया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर की पत्नी बेहोश होकर गिर गई। महिलाओं ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उल्टा उनके खिलाफ ही कार्यवाही की धमकी दी जा रही है। फिलहाल सभी महिलाओं को सिविल लाइन थाने भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment