मेरठ। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज में कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि यह टीका विश्व की नई उम्मीद है। यह कोरोना से लड़ने की ऊर्जा, नए व संकल्पित भारत की पहचान और हमारे वैज्ञानिकों की आत्मनिर्भरता का परिचय है। विधायक सत्यवीर त्यागी ने मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान की उपस्थिति में वैक्सीन लगवाई। विधायक ने बताया कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। टीकाकरण की प्रक्रिया के दौरान सहयोग करने वाले समस्त मेडिकल स्टाफ को उन्होंने धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts