दूसरे दिन नंद चौक पर जमकर बरसी बरसाना के होरियारों पर लाठियां
मथुरा।ब्रजभूमि के महेश पर्वत नंदगांव स्थित नंद बाबा मंदिर में मंगलवार को होली की जबरदस्त धूम नजर आई। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त सुबह से ही नंद बाबा मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। जहां पर अबीर गुलाल और टेशू के फूलों के रंग से गोस्वामी समाज के युवा एवं बालका ने उनका स्वागत किया ।
दोपहर बाद नंदगांव के नंद चौक पर लठामार होली का प्राचीन एवं परंपरागत आयोजन हुआ। जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजी सबरी नंदगांव की गोस्वामी समाज की सखी स्वरूप हुरियारिनों द्वारा बरसाना से आये हुरियारो की ढाल पर लाठियों के जोरदार प्रहार किये।
इस अदभुत और अलौकिक दृश्य को देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण नंद चौक के प्रत्येक हिस्से में दोपहर बाद से ही जमे हुए थे। नंदगांव के होली चौक पर स्थित घर मकानों की छतों पर काफी बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे लठामार होली को देखने के लिए मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन की थी प्रत्येक भक्त पर नजर
मंगलवार को नंदगांव में आयोजित लठामार होली के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए ।इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत कुमार चहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में काफी बड़ी संख्या में स्थानीय एवं अन्य जनपदों से आया हुआ पुलिस बल पीएसी के साथ मौजूद रहा। इस दौरान घुड़सवार दस्ता यातायात पुलिस महिला पुलिस होमगार्ड नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन मुस्तैदी से भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हुए देखे गए।
नागरिक सुरक्षा संगठन का रहा विशेष योगदान यात्रियों ने सराहना की
बरसाना के बाद नंद गांव में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा दूरदराज से आए हुए यात्रियों की मदद के लिए अपना विशेष योगदान दिया। निष्काम सेवा के रूप में कार्य करने वाले नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन सेवा के एक सैकड़ा से ज्यादा स्वयंसेवकों ने नंद बाबा मंदिर नंद चौक नंदगांव में अलग-अलग स्थानों पर बनाये बैरियर पर ड्यूटी देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।और यात्रियों को मदद प्रदान की नागरिक सुरक्षा संगठन के उपनियंत्रक जसवंत सिंह सहायक उप नियंत्रक जेडी सिंह यादव वरिष्ठ लिपिक शंभू नाथ कनिष्ठ लिपिक जगदीश सिंह भंडार अधीक्षक डोरी लाल के निर्देशन में वार्डन सेवा के पदाधिकारियों ने अपना योगदान दिया
इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और उनका मार्गदर्शन करने में नागरिक सुरक्षा संगठन के सीनियर स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने नंद बाबा मंदिर पर पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग किया। जिसकी स्थानीय गोस्वामी समाज के अलावा तीर्थ यात्रियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।



No comments:
Post a Comment