मेरठ। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक ग्रेडअप ने अपनी सक्सेस स्टोरी में एक और कहानी जोड़ते हुए गेट 2021 की परीक्षा में अपने छात्रों की योग्यता की घोषणा की। मेरठ के रहने वाले दिवाकर ने प्रतियोगी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा क्रमांक हासिल किया है। प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले पूरे भारत के छात्रों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी स्ट्रीम में 10 से अधिक छात्रों ने टॉप 10 और 100 से अधिक छात्रों ने टॉप 100 में अपना स्थान हासिल किया है।
 ग्रेडअप के वीपी गेट एमएन रमेश ने कहा कि हम ग्रेडअप में अपने सभी छात्रों को उनके असाधारण परिणाम के लिए बधाई देते हैं और हम 20 लाख रुपए तक के उपहार से इन योग्य छात्रों को पुरस्कृत करेंगे। स्टार्टअप 2021 के अंत तक 5 करोड़ यूजर हासिल करने पर फोकस कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts