. समाज में लडकियों को कमजोर समझा जाता है . कराटे सीख महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चैधरी चरण सिंह विश्विधालय में एक दिवसीय आत्मरक्षा कैंप का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण यूनिटेड शोटोकॉम कराटे सेल्फ डिफेन्स अकादमी मांडू वातिका मेरठ कांट द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्ष चैाधरी चरण सिंह विश्वविधालय की प्रति कुलपति प्रो वाई विमला ने कहा कि आजकल क्राइम बढ़ता जा रहा हैए जिसमें सबसे ज्यादा लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। समाज में लड़कियों को कमजोर समझा जाता है और कई बार वे घरेलू हिंसा की शिकार भी होती हैं। लड़कियों के लिए बहुत जरूरी हो गया है, कि ऐसी अकल्पनीय स्थिति से बचने के लिए और आत्म सुरक्षा के लिए तैयार रहें। कार्यकेम की समन्यवक प्रो बिंदु शर्मा ने कहा की मार्शल आर्ट एक ऐसी कला हैए जिसमें आप फिट रहने के साथ.साथ अपनी सुरक्षा भी खुद कर सकती हैं। इस कला के माध्यम से आप छेड़छाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं। आत्म सुरक्षा आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ निधि भटिया ने किया। इस कार्यक्रम में प्रो नीलू जैन गुप्ता ;अध्यक्षा जन्तु विभाग,डॉ विवेक त्यागी ;समन्वयक लॉ विभाग, डॉ नरेंद्र पांडे, डॉ. धर्मेंद्रे, डॉ. अमरपाल, डॉ. शिखा वशिष्ठ रमेश यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं इतिहास विभाग में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए उ प्र शासन के मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत त्रि.दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विभागाध्यक्षा, प्रो ए वी कौर एवं प्रो आराधना के निर्देशन में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सुनील कुमार, गुरू हरकिशन हॉयर सेकेन्डरी स्कूल, कुटी शास्त्री नगर, मेरठ ने छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रशिक्षण के अन्तर्गत आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस की पद्धति सीखी।
No comments:
Post a Comment