मेरठ । समारोह से पहले मंडप स्वामी, आयोजक से 25 प्रतिशत रकम एडवांस में लेंगे और तय रकम आयोजन दिवस से 15 दिन पहले देनी होगी। बुधवार को मेरठ मंडप एसोसिएशन की ओर से राधा गोविंद मंडप में बुलाई गई आम सभा में यह निर्णय लिया गया। बाद में होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।

बच्चों ने डांस, चुटकुले, कविता एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फूलों से होली खेली गई। आम सभा में ध्वनिमत से तय किया गया कि आने वाले समय में मंडप स्वामी द्वारा किसी भी कार्यक्रम के लिए 25 प्रतिशत बुकिंग राशि तथा कार्यक्रम से 15 दिन पहले संपूर्ण तय रकम ली जाएगी। किसी भी कारणवश कार्यक्रम न हो पाने की स्थिति में एडवांस वापस नहीं किया जाएगा। आयोजनकर्ता को स्वयं प्रशासन से कोरोना काल के चलते कार्यक्रम की अनुमति लेनी होगी। अध्यक्षता मेरठ मंडप एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज गुप्ता, संचालन महामंत्री विपुल सिंघल ने किया। एसोसिएशन द्वारा अपार मेहरा अध्यक्ष बुढ़ाना गेट व्यापार संघ, अधिवक्ता अजय गर्ग, मेरठ आर्किटेक्ट एसोसिएशन अध्यक्ष अंकित अग्रवाल को संस्था का सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान मेरठ मंडप एसोसिएशन चेयरमैन सुबोध कुमार गुप्ता, नरेश कंसल, अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, वाईस चेयरमैन गिरीश मित्तल, सुधीर प्रेमी, सुभाष चंद गर्ग, श्री कृषण गुप्ता, विनीत अग्रवाल, अनुज मित्तल, अनुराग सक्सेना, अतीक अहमद, पवन अरोड़ा, अरुण कुमार, सूरज यादव, राजू रस्तोगी, गगन गोयल, वीरेन्द्र चौहान, सुनील कुमार जैन संजीव मित्तल संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts