पश्चिमी उत्तर-प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की मांग

छतारी (बुलंदशहर) : रविवार को पंडराबल दोराहे स्थित जिला कार्यालय में उत्तम प्रदेश बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मुदद्दा पर चर्चा हुई।

छतारी क्षेत्र के अलीगढ़-अनूपशहर रोड़ स्थित पंडरावल स्थित जिला कार्यालय उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने पश्चिमी उत्तर-प्रदेश को अलग प्रदेश बने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राव मुहिब खाँ ने बताया गया कि पश्चिमांचल के साथ हर स्तर पर भेदभाव होता है। लगभग 72% रिवैन्यू लखनऊ को एकत्रित करके देता है लेकिन बदले में पश्चिमांचल को मात्र-18% मिलता है, उन्होंने कहा कि पश्चिमांचल के जिलों से इलाहाबाद की दूरी 850 किमी० पडती है यही नही आजादी के समय देश में लगभग 15 राज्य थे आज 28 हो गये पर उत्तर प्रदेश जैसा संसार की पाँचवी बडी आबादी वाला राज्य किसी को नजर नही आया। बैठक में सुरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि जब मेरठ की आबादी जितना गोवा,1 करोड़ की आबादी का उत्तराखंड, ढाई करोड़ की आबादी का हरियाणा अलग प्रदेश बन सकता है तो 8 करोड़ की आबादी का पश्चिमांचल अलग प्रदेश क्यों नही बन सकता। आज पश्चिमांचल के हिस्से की छोटी से बडी नौकरियों में पश्चिमांचल के युवाओं की भागेदारी नगण्य है। नौकरियों में यह भेदभाव पश्चिमांचल के युवाओं को क्रांति करने पर मजबूर कर सकता है। वक्ताओं में विरेंदर कुमार, कुवँर अलीआदि ने अपने अपने विचार रखें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts