भारत के दूसरे और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने रोहित 

 

नयी दिल्ली।  मुंबई इंडियंस के कप्तान और आक्रामक ओपनर रोहित शर्मा  बुधवार को अबू धाबी में इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स  के खिलाफ शतक लगाने से चूक गए। रोहितं ने 80 रनों की पारी में 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 80 रन बनाए। त्वीपज ैींतउं ने इसी के साथ आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लिए।
 रोहित ने आईपीएल में छक्कों के दोहरे शतक की उपलब्धि अपने 190वें मैच में पूरी की। वे यह कमाल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने। रोहित को छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने के लिए 6 छक्के लगाने थे और वे उन्होंने इस मैच में पूरे कर लिए। रोहित से पहले भारत की तरफ से महेंद्रसिंह धोनी इस ग्रुप में शामिल हैं। वे 212 छक्कों के साथ तीसरे क्रम पर हैं। क्रिस गेल 326 छक्कों के साथ पहले और एबी डीविलियर्स 214 छक्कों के साथ दूसरे क्रम पर हैं।
रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा 
 रोहित शर्मा ने इस मैच में 80 रनों की पारी खेलने के साथ ही डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित शर्मा अब आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए। उनके कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 904 रन हो चुके हैं। 
आईपीएल में 200 या ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 
326 छक्के क्रिस गेल 125 मैच


214 छक्के एबी डीविलियर्स 155 मैच


२12 छक्के महेंद्रसिंह धोनी 192 मैच


200 छक्के रोहित शर्मा 190 मैच

No comments:

Post a Comment

Popular Posts