वर्दी पहनने का सपना होगा साकार, NDA में पार्थ ने देशभर में बनाई पहचान

केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने हासिल की AIR-129 रैंक, सफलता पर विद्यालय में खुशी की लहर

मेरठ। देश की रक्षा सेवा में शामिल होकर वर्दी पहनने का सपना देख रहे केएल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र पार्थ चौहान ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र पार्थ ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 129 हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

पार्थ की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा। उनकी सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने पार्थ की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें और उनके अभिभावकों को बधाई दी। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि पार्थ भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए मुकाम हासिल करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts