रोबोट्स ने दिखाई रफ्तार और तकनीक, ‘रोबो रिफ्ट’ में Elite Vajra और Tech Bytes ने मारी बाजी

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एससीआरआईईटी) में बुधवार को रोबोटिक्स प्रतियोगिता ‘रोबो रिफ्ट’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खुद तैयार किए रोबोट के जरिए तकनीकी कौशल, नवाचार और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। रोबो रेस में Elite Vajra और लाइन फॉलोअर रेस में Tech Bytes टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण गोविल और संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल मौजूद रहे। प्रतियोगिता के तहत रोबो रेस और लाइन फॉलोअर रेस कराई गईं। विद्यार्थियों ने अपने बनाए रोबोट से अलग-अलग चुनौतियों को पूरा किया। इस दौरान ROBO ASCEND कार्यशाला में शामिल विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिए गए। कार्यशाला में उन्हें रोबोटिक्स की बुनियादी जानकारी और रोबोट निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया था।

रोबो रेस में Elite Vajra टीम ने पहला और Team Arrival ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लाइन फॉलोअर रेस में Tech Bytes प्रथम और InnoMinds द्वितीय रही। Elite Vajra टीम में महक, मुस्कान सिंह, सत्येंद्र और शुभांशु शामिल रहे। Team Arrival में अमन सिंह, आदित्य गुप्ता, चेतन राणा और शुभम सिंह ने प्रतिभाग किया। Tech Bytes टीम में शुभम यादव, नमन, पंकज और निखिल तथा InnoMinds टीम में अग्रिम, गुंजन, अनुराग, पूजा और अंकित शामिल रहे।

आयोजन के संयोजक डॉ. शिवम गोयल सहित डॉ. केपी सिंह, इंजीनियर प्रवीण कुमार, डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. पंकज कुमार, योगेश के. शर्मा और पीयूष बत्रा का सहयोग रहा। छात्र आयोजन टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी समझ को प्रयोग में उतारने और नवाचार के लिए नया मंच प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts