रैंप वॉक, टैलेंट और मस्ती के बीच सजे फ्रेशर्स पार्टी के रंग

सीसीएसयू के आईबीएस में एमबीए और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के नवप्रवेशियों का स्वागत, हर्षित-विदुषी और कर्नल नितिन-प्रिया बने फ्रेशर

मेरठ। नए सपने, नए दोस्त और करियर की नई शुरुआत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज (आईबीएस) में एमबीए और एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। उत्साह, संगीत और मस्ती के बीच सीनियर विद्यार्थियों ने नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

खिताब जीतकर छाए नए विद्यार्थी

कार्यक्रम में एमबीए वर्ग से हर्षित राणा को मिस्टर फ्रेशर और विदुषी को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) वर्ग में कर्नल नितिन ने मिस्टर फ्रेशर और प्रिया ने मिस फ्रेशर का खिताब हासिल किया। खिताब की घोषणा होते ही विद्यार्थियों ने तालियों के साथ विजेताओं का उत्साह बढ़ाया।

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश

संस्थान की उप निदेशिका डॉ. अंशु चौधरी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक जीवन में निरंतर सीखने की ललक, आत्मविश्वास और मेहनत ही सफलता की राह तैयार करते हैं। विद्यार्थियों को नए अवसरों का लाभ उठाने और अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया।

एमबीए समन्वयक डॉ. राहुल शर्मा और एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) समन्वयक डॉ. मनी गर्ग ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके शैक्षणिक सफर को सफल और यादगार बनाने की कामना की।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के माहौल में हुआ। फ्रेशर्स पार्टी ने नए विद्यार्थियों को संस्थान के माहौल से जुड़ने और एक-दूसरे को जानने का अवसर दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts