सूरज की सतह पर दिखे चार काले धब्बे, विज्ञान घर में टेलीस्कोप से हुआ अध्ययन

मौसम साफ होते ही खगोल प्रेमियों ने देखा अद्भुत नजारा, सूर्य की चुंबकीय गतिविधियों को समझा

मेरठ। आसमान में छाए कोहरे और बादलों ने सुबह खगोलीय अवलोकन में बाधा डाली, लेकिन मौसम साफ होते ही विज्ञान प्रेमियों को सूर्य की सतह पर एक खास नजारा देखने को मिला। रविवार को विज्ञान घर परिसर में आयोजित खगोलीय अवलोकन के दौरान टेलीस्कोप की मदद से सूरज पर चार सन स्पॉट (सौर धब्बे) दिखाई दिए। प्रतिभागियों ने इनका बारीकी से अध्ययन कर सूर्य की गतिविधियों को समझा।

दीपक शर्मा ने बताया कि सन स्पॉट सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र में होने वाली तीव्र हलचल के कारण बनते हैं। जिन स्थानों पर चुंबकीय क्षेत्र अधिक शक्तिशाली होता है, वहां आसपास के हिस्सों की तुलना में तापमान कम हो जाता है। इसी वजह से सूर्य की सतह पर ये धब्बे काले दिखाई देते हैं।

सुबह मौसम खराब होने के कारण बृहस्पति और मंगल ग्रह का स्पष्ट अवलोकन नहीं हो सका। हालांकि, बादल हटने के बाद सूर्य के चार धब्बों का अवलोकन प्रतिभागियों के लिए खास अनुभव रहा। इस दौरान सचिन, नैना, लिशु और आदित्य ने टेलीस्कोप व सुरक्षित उपकरणों की सहायता से सौर गतिविधियों का अध्ययन किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts