शादी दूसरी जगह तय हुई तो प्रेमी ने समरीन को मार डाला!

छह साल के प्रेम संबंध का खौफनाक अंत, बिजली बंबा बाईपास के जंगल में मिला 25 वर्षीय युवती का शव

मेरठ। छह साल तक चले प्रेम संबंध का अंत ऐसी खौफनाक वारदात से होगा, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज प्रेमी ने कथित तौर पर 25 वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। गुरुवार को परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास स्थित प्रेम हॉस्पिटल के पास जंगल में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लिसाड़ी गेट के गड्ढे वाली मस्जिद निवासी समरीन के रूप में हुई है।

छह साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि समरीन और लिसाड़ी गेट निवासी फिरोज के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध थे। इस बीच समरीन के परिजनों ने उसकी शादी किसी दूसरे युवक से तय कर दी। आरोप है कि शादी तय होने की जानकारी मिलने के बाद फिरोज नाराज हो गया और उसने समरीन को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

जंगल में ले जाकर घोंटा गला

आरोप है कि फिरोज समरीन को बिजली बंबा बाईपास स्थित प्रेम हॉस्पिटल के पास जंगल में ले गया। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर समरीन का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

शव मिलने से मचा हड़कंप

गुरुवार को जंगल में युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मृतका के परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि समरीन की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज होकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts