दिवाली पर मूक-बधिर बच्चों के जीवन में खुशियों और आत्मविश्वास का उजियारा फैला रहा आर्ट ऑफ लिविंग

वाणी स्कूल में संचालित हो रहा अंतर्ज्ञान कार्यक्रम, बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने पर जोर

मेरठ। दिवाली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का भी अवसर है। इसी भावना को साकार करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मेरठ स्थित वाणी स्कूल एंड रिसर्च सेंटर में मूक-बधिर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अंतर्ज्ञान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

मानवता ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय विकलांग मित्र ट्रस्ट द्वारा संचालित वाणी स्कूल के बच्चे विभिन्न रोचक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र सिंह गांधी कर रहे हैं। उन्हें 24 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान वह छह से अधिक देशों में एक लाख से ज्यादा लोगों के लिए तीन हजार से अधिक कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देती हैं। विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं आगंतुकों ने भी बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन कर अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए।

इस पहल को सफल बनाने में विनुथा, उर्वशी वखारिया, अविनाश डी. व्यास, शशि अग्रवाल, ऋषभ पांडेय, प्रशांत तेवतिया, विनीत चौधरी एवं डॉ. नेहा त्यागी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आर्ट ऑफ लिविंग के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राज्य मीडिया समन्वयक पुलकित त्यागी ने बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की प्रेरणा से संस्था बच्चों की आंतरिक क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। अंतर्ज्ञान कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के साथ उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का मानना है कि प्रत्येक बच्चे में विशेष प्रतिभा और असीम संभावनाएं होती हैं। जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। इसी संकल्प के साथ इस दिवाली आर्ट ऑफ लिविंग बच्चों के जीवन में खुशियों, ज्ञान और आत्मविश्वास का प्रकाश फैलाने की पहल कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts