माटीकला मेले में उमड़ रही भीड़, मिट्टी के उत्पादों की खूब हो रही बिक्री

पांचवें दिन भी लोगों में दिखा उत्साह, पारंपरिक कारीगरों को मिल रहा बाजार और कारोबार को बढ़ावा

मेरठ। बेगमपुल के निकट राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित क्षेत्रीय माटीकला मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले के पांचवें दिन गुरुवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मिट्टी से बने आकर्षक उत्पादों की खरीदारी की। स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की भी खूब बिक्री हुई, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी  मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्रीय माटीकला मेला वर्ष 2026-27 का आयोजन एक से सात नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड में पंजीकृत इकाइयां अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। मेले में मिट्टी से बने पारंपरिक एवं आकर्षक उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य माटीकला बोर्ड की पंजीकृत इकाइयों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और पारंपरिक माटीकला का संरक्षण करना है। इसके साथ ही आमजन को मिट्टी से बने उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक करना भी मेले का प्रमुख उद्देश्य है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में राजकीय इंटर कॉलेज, बेगमपुल के निकट आयोजित माटीकला मेले में पहुंचें और प्रतिभागी कारीगरों एवं उद्यमियों का उत्साहवर्धन कर मेले को सफल बनाने में सहयोग करें। मेला सात नवंबर तक आमजन के लिए जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts