सीसीटीवी फुटेज से हुआ झूठ का भंडाफोड़ : अखिलेश यादव
बोले- जुल्म-नाइंसाफी से न डरें कार्यकर्तालखनऊ (एजेंसी)।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में रोड शो के दौरान बच्चे की मौत को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इसके सहारे पीडीए कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अपील की है जुल्म और नाइंसाफी से न डरें।
उन्होंने एक पर बयान जारी कर कहा कि जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये गये झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं।
हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं।
अब तो इनके ‘क़ानून-व्यवस्था’ के झूठे प्रचार की भी कलई खुल गई है। पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है कि मुख्यमंत्री जी ने सरेआम हत्या करनेवाले ‘जेल में बंद अपराधी’ को ‘अच्छे आचरण’ के नाम पर बाहर निकाला है। जिसने सरेआम क़ानून-व्यवस्था की गोलियों से धज्जियां उड़ाई हों, उसका आचरण अच्छा कैसे हो सकता है।
याद रहे मुख्यमंत्री जी ने ख़ुद पर से भी मुक़दमे हटाए थे। सत्ता-सजातीय माफ़ियाओं पर डर के मारे इनकी घिग्घी बंध जाती है क्योंकि आधे से ज़्यादा सजातीय माफ़िया ही इनके अहंकारी दुर्व्यवहार से अंदर-ही-अंदर इनके ख़िलाफ़ हो गये हैं।


No comments:
Post a Comment