अब अंबाला में भी मिलेंगे हाईटेक ऑफिस, गैलेक्सी मॉल में खुला रीजस का नया सेंटर

को-वर्किंग, प्राइवेट ऑफिस और मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध, हाइब्रिड वर्किंग की बढ़ती मांग के बीच आईडब्ल्यूजी का विस्तार

अंबाला। अब कारोबारियों और स्टार्टअप्स को आधुनिक ऑफिस के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) ने अंबाला के सेक्टर-7 स्थित गैलेक्सी मॉल में अपना नया रीजस (Regus) सेंटर शुरू किया है। यहां को-वर्किंग स्पेस, प्राइवेट ऑफिस, मीटिंग रूम और क्रिएटिव एरिया जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अगस्त में शुरू हुआ यह सेंटर स्थानीय कारोबारियों और कंपनियों को जरूरत के मुताबिक लचीले ऑफिस उपलब्ध करा रहा है।

गैलेक्सी मॉल के साथ साझेदारी में शुरू किए गए इस सेंटर का उद्देश्य हाइब्रिड वर्किंग और फ्लेक्सिबल ऑफिस की बढ़ती मांग को पूरा करना है। कंपनियां अब स्थायी ऑफिस पर भारी निवेश करने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से कार्यस्थल उपलब्ध करा रही हैं। आईडब्ल्यूजी की 'डिजाइन योर ओन ऑफिस' सुविधा के तहत कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑफिस तैयार करा सकती हैं।

आईडब्ल्यूजी ने वर्ष 2026 की पहली छमाही में दुनियाभर में 728 नई लोकेशंस के लिए करार किए हैं। कंपनी का नेटवर्क 120 से अधिक देशों में 6000 से ज्यादा लोकेशंस तक पहुंच चुका है। कंपनी के मुताबिक, उसके 95 प्रतिशत विस्तार में मैनेज्ड पार्टनरशिप मॉडल की भूमिका है। अंबाला की बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी, औद्योगिक पहचान तथा दिल्ली-चंडीगढ़ जैसे बड़े बाजारों से नजदीकी को देखते हुए इसे नए कारोबारी केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाएं हैं।

आईडब्ल्यूजी के सीईओ क्रिश्चियन श्मिट्ज ने कहा कि अंबाला में नए सेंटर की शुरुआत महानगरों से आगे कारोबार विस्तार की रणनीति का हिस्सा है। वहीं, इंडिया कंट्री हेड हर्ष लांबा ने कहा कि छोटे और मध्यम शहरों में भी आधुनिक कार्यस्थलों की मांग तेजी से बढ़ रही है। गैलेक्सी मॉल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुनीश गोयल ने इसे स्थानीय कारोबारियों को बेहतर सुविधाएं देने और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साझेदारी बताया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts