रामलीला महोत्सव की सफलता के सूत्रधारों को मिला ‘श्रीराम भक्त सम्मान’
पगड़ी, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर किया सम्मानित, मेयर हरिकांत अहलूवालिया रहे मुख्य अतिथि
मेरठ। रामलीला के मंच पर भगवान श्रीराम की लीलाओं को जीवंत करने के पीछे जिन लोगों ने पर्दे के पीछे रहकर दिन-रात मेहनत की, रविवार को उनका सम्मान किया गया। श्री श्याम परिवार शास्त्री नगर की ओर से श्री राधा गोविंद मंडप में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर (पंजीकृत) के वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके योगदान के लिए ‘श्रीराम भक्त सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
रामलीला की सफलता में योगदान को मिला सम्मान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर हरिकांत अहलूवालिया रहे। मुख्य संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि श्री रामलीला महोत्सव-2026 को सफल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में कमेटी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समर्पण और सामूहिक प्रयासों के सम्मान में यह आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, मुख्य समन्वयक रोहताश कुमार प्रजापति और वरिष्ठ संरक्षक डॉ. आलोक गुप्ता को पगड़ी, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
स्वागत और काव्य संचालन ने बांधा समां
समारोह में महिला मंडल ने मुख्य अतिथि मेयर हरिकांत अहलूवालिया का नारियल भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हास्य-व्यंग्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने किया। समारोह में मौजूद लोगों ने रामलीला आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में शांति स्वरूप गुप्ता, नरेश चंद्र शर्मा, मयंक अग्रवाल, अर्पण गर्ग, संजीव कुमार गुप्ता, अंकित अरोड़ा, संयम सिंघल, संजीव अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, संदीप चौहान, विक्रम सिंह सोलंकी, पंकज कुमार वैश्य, डॉ. शैली गुप्ता, सुष्मिता गुप्ता, साधना राजपूत, जाग्रति वोहरा और डॉ. निधि सिंह सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment