विदेश यात्रा का सपना होगा आसान, एयरटेल ने शुरू किया ट्रैवल वीक

रोमिंग पैक पर 10% छूट से लेकर मुफ्त वीजा सहायता और फॉरेक्स कार्ड तक मिलेंगे फायदे, दो विजेताओं को मिलेगी विदेश यात्रा

मेरठ। सर्दियों और त्योहारी सीजन में विदेश घूमने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एयरटेल खास ऑफर लेकर आया है। कंपनी 19 से 25 नवंबर 2026 तक एयरटेल ऐप पर 'ट्रैवल वीक' आयोजित कर रही है। इसके तहत ग्राहकों को इंटरनेशनल रोमिंग, वीजा सहायता, विदेशी मुद्रा और ट्रैवल प्लानिंग जैसी सुविधाओं पर विशेष लाभ दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य विदेश यात्रा की तैयारी को आसान और किफायती बनाना है।

ट्रैवल वीक का सबसे बड़ा आकर्षण इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10 प्रतिशत की छूट है। यह ऑफर 1,000 प्रीपेड और 1,000 पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा ग्राहक 'आउट ऑफ ऑफिस' प्रतियोगिता में अपना सबसे रचनात्मक ईमेल सबमिट कर विदेश यात्रा जीतने का मौका पा सकते हैं। प्रतियोगिता के दो विजेताओं को सभी खर्चों सहित विदेश घूमने का अवसर मिलेगा।

वीजा आवेदन पर चार हजार रुपये तक की छूट

विदेश यात्रा के लिए वीजा आवेदन करने वाले ग्राहकों को एटलीस (Atlys) के माध्यम से चुनिंदा एशियाई देशों के अगले वीजा आवेदन पर 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यह छूट अधिकतम चार हजार रुपये तक होगी। वहीं, विदेशी मुद्रा की जरूरत पूरी करने के लिए नियो मल्टीकरेंसी कार्ड बिना किसी मार्कअप और मुफ्त डिलीवरी के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक विशेष दरों पर नियो फॉरेक्स कैश की होम डिलीवरी भी प्राप्त कर सकेंगे।

ट्रैवल एक्सपर्ट देंगे व्यक्तिगत सलाह

एयरटेल ने ब्रूज़्ड पासपोर्ट्स के साथ साझेदारी की है। इसके तहत पांच भाग्यशाली ग्राहकों को ट्रैवल विशेषज्ञों के साथ व्यक्तिगत ऑनलाइन कंसल्टेशन का मौका मिलेगा। इसमें ग्राहक अपनी पसंद, बजट और यात्रा की जरूरतों के अनुसार प्लानिंग कर सकेंगे।

किताबों, सिटी गाइड और शॉपिंग पर भी ऑफर

यात्रा से जुड़े अन्य लाभों में 250 ग्राहकों को कोंडे नास्ट ट्रैवलर की वार्षिक सदस्यता और खास मर्चेंडाइज दिया जाएगा। सभी एयरटेल ग्राहकों को 10 चुनिंदा शहरों की ट्रैवल गाइड मुफ्त देखने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 500 भाग्यशाली ग्राहकों को 500 रुपये के अमेजन वाउचर भी दिए जाएंगे।

ऐसे ले सकेंगे ऑफर का लाभ

ग्राहकों को एयरटेल ऐप पर जाकर 'ट्रैवल वीक' सर्च करना होगा। इसके बाद दिए गए लिंक https://i.airtel.in/ir_travelweekpr पर जाकर ऑफर के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और एक आसान सवाल का जवाब देना होगा। सफलतापूर्वक प्रक्रिया पूरी करने वाले ग्राहक प्रतियोगिता में शामिल होने के पात्र होंगे। ट्रैवल वीक 19 से 25 नवंबर तक चलेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts