रुद्रा इंटरनेशनल और डीपीएस की शानदार जीत

-- जीटीबी स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो मैच

मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल के क्रिकेट मैदान पर चल रहे ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। इसमें रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस पब्लिक स्कूल ने मैच जीते।

पहले मैच में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें एतेशाम ने 40, वीर ने 39, दिव्यांश ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभिनव ने 4, अनमोल ने 2, करन सोनी ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 17.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अरणव ने 41, रणदीप ने 40, आर्यन शर्मा ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अंकित ने तीन, दिव्यराज ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में डीपीएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। इसमें निखिल ने 44, आदित्य ने 42, अर्जुन ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में उत्तम ने 5 विकेट, अनमोल ने दो, आदित्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शार्पेन पब्लिक स्कूल की टीम 18.5 ओवर में 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से उत्तम ने 38, अब्दुल ने 40, अर्श ने 40, समद ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में निखिल ने 3, अरबाज ने दो, आदित्य व अर्जुन ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच निखिल को चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को भी दो लीग मैच होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts